Risk to Reward Ratio क्या है और यह क्यों जरूरी है?
जब भी कोई नया व्यक्ति ट्रेडिंग की दुनिया में कदम रखता है, तो उसका पूरा ध्यान सिर्फ इस बात पर होता है कि कौन सा इंडिकेटर इस्तेमाल करें या कौन सा स्टॉक खरीदें जिससे पैसा डबल हो जाए। लेकिन सच्चाई यह है कि दुनिया का कोई भी इंडिकेटर आपको 100% बार सही साबित नहीं कर सकता। मार्केट में टिकने और पैसा बनाने का असली राज इंडिकेटर्स में नहीं, बल्कि आपके "गणित" (Mathematics) में छिपा है, जिसे हम Risk to Reward (RR) Ratio कहते हैं। 1. क्या है Risk to Reward Ratio? ...