Risk to Reward Ratio क्या है और यह क्यों जरूरी है?
![]() |
जब भी कोई नया व्यक्ति ट्रेडिंग की दुनिया में कदम रखता है, तो उसका पूरा ध्यान सिर्फ इस बात पर होता है कि कौन सा इंडिकेटर इस्तेमाल करें या कौन सा स्टॉक खरीदें जिससे पैसा डबल हो जाए। लेकिन सच्चाई यह है कि दुनिया का कोई भी इंडिकेटर आपको 100% बार सही साबित नहीं कर सकता। मार्केट में टिकने और पैसा बनाने का असली राज इंडिकेटर्स में नहीं, बल्कि आपके "गणित" (Mathematics) में छिपा है, जिसे हम Risk to Reward (RR) Ratio कहते हैं। 1. क्या है Risk to Reward Ratio? आसान भाषा में कहें तो, यह वह हिसाब है जो आपको बताता है कि ₹1 कमाने के लिए आप कितने रुपये का जोखिम (Risk) ले रहे हैं। • अगर आप एक ट्रेड लेते हैं और उसमें ₹100 का स्टॉप लॉस (Stop Loss) लगाते हैं और आपका टारगेट ₹200 का है, तो आपका RR Ratio 1:2 हुआ। • यानी, आप ₹200 कमाने के लिए ₹100 खोने को तैयार हैं। एक सफल ट्रेडर कभी भी ऐसी ट्रेड में प्रवेश नहीं करता जहाँ उसका रिस्क (Risk) बड़ा हो और मुनाफा (profit) छोटा। प्रोफेशनल ट्रेडिंग का सबसे पहला नियम (Rule) ही यही है कि "अपना घाटा (Loss) छोटा रखो और (Grow) मुनाफे को बढ़ने दो।". 2. 10 में से 6 बार फेल होकर भी प्रॉफिट कैसे कमाएं? ज्यादातर लोग सोचते हैं कि ट्रेडिंग में सफल होने के लिए आपको 100% बार सही होना पड़ेगा। लेकिन Ratio का जादू यह है कि अगर आप आधे से ज्यादा बार गलत भी हो जाते हैं, तब भी महीने के अंत में आपकी जेब में पैसा होगा। आइए इसे एक उदाहरण (Example ) से समझते हैं। मान लीजिए आप 1:3 के Ratio पर काम करते हैं और आपने कुल 10 ट्रेड लिए: • 6 बार आपका स्टॉप लॉस हिट हुआ (Loss): 6 x ₹100 = ₹600 का घाटा। • सिर्फ 4 बार आप सही साबित हुए (Profit): 4 x ₹300 = ₹1200 का मुनाफा। अब अगर आप ₹1200 के मुनाफे में से ₹600 का घाटा घटा दें, तो भी आपके पास ₹600 का शुद्ध मुनाफा बचता है। सोचिए, आपकी 'Win Rate' सिर्फ 40% थी, यानी आप 60% बार गलत थे, फिर भी आप फायदे में रहे। यही है प्रोफेशनल ट्रेडिंग की ताकत. 3. 'रिस्क मैनेजमेंट' और 'इमोशंस' का खेल. मार्केट में 90% लोग इसलिए अपना पैसा गंवाते हैं क्योंकि जब उन्हें लॉस होता है, तो वो उसे स्वीकार नहीं कर पाते। वो सोचते हैं कि "मार्केट अभी वापस आएगा" और इस चक्कर में उनका छोटा सा लॉस एक बहुत बड़े लॉस में बदल जाता है। लेकिन जब उन्हें थोड़ा सा प्रॉफिट दिखता है (जैसे ₹50 या ₹100), तो वो डर के मारे तुरंत बाहर निकल जाते हैं। इसे ही "उल्टा गणित" कहते हैं—बड़ा लॉस और छोटा प्रॉफिट। अगर आप इस चक्र में फंस गए, तो आपका अकाउंट कभी ग्रो नहीं कर पाएगा। आपको अपने इमोशंस को किनारे रखकर नियम पर चलना होगा। अगर स्टॉप लॉस हिट हुआ, तो बाहर निकलो। अगर टारगेट की तरफ जा रहा है, तो सब्र रखो। 4. नए ट्रेडर्स के लिए जरूरी टिप्स. ( मेरी ओर से )। अगर आप भी मेरी तरह अपना करियर ट्रेडिंग और कॉमर्स में बनाना चाहते हैं, तो इन बातों को दिमाग में फिट कर ले। 1. अपना फिक्स रिस्क तय करें: जैसे मेरा नियम है कि मैं एक सेशन में ₹100 से ज्यादा का रिस्क नहीं लेता। इससे मुझे पता होता है कि बुरा से बुरा क्या हो सकता है। 2. बैकअप प्लान रखें: हमेशा अपने वॉलेट में एक बैकअप अमाउंट रखें (जैसे ₹120 या ₹500 का फंड)। यह आपको मानसिक शांति देता है। 3. लालच से बचें: अगर आपने अपने दिन का टारगेट (जैसे ₹50 प्रति सेशन) पूरा कर लिया है, तो सिस्टम बंद कर दें। ओवर-ट्रेडिंग ही मुनाफे को लॉस में बदलती है। (जरूरी सूचना): ट्रेडिंग कोई जुआ नहीं है, यह पूरी तरह से संभावनाओं (Probabilities) और गणित का खेल है। अगर आप आज से ही अपनी हर ट्रेड में Risk to Reward Ratio का पालन करना शुरू कर देते हैं, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। याद रखें, मार्केट में "कितनी बार आप सही हुए" इससे ज्यादा जरूरी यह है कि "जब आप सही हुए, तब आपने कितना कमाया।"। (एक बात हमेशा याद रखना): मार्केट आपको डराएगा भी और ललचाएगा भी, लेकिन जिसका गणित पक्का है, वही असली बाजी मारेगा।"। मैंने आपको जो चीज बाती है ☝️ वो मेरा अनुभव है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें