Trading me सही शेयर (Stock) कैसे चुनें?
शेयर मार्केट में आना तो सब चाहते हैं, लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल ये आती है कि आखिर कौन सा शेयर खरीदें? लोग अक्सर टीवी पर या किसी दोस्त के कहने पर कोई भी शेयर खरीद लेते हैं और बाद में जब पैसा डूबने लगता है, तो कहते हैं कि शेयर मार्केट जुआ है। सच तो ये है कि शेयर खरीदना किसी कंपनी में हिस्सेदार बनने जैसा है। आज मैं आपको बताऊंगा कि मैं खुद कैसे देखता हूँ कि कौन सा स्टॉक बढ़िया है। 1.अपने आस-पास नजर घुमाओ. स्टॉक चुनने का सबसे पहला और आसान तरीका ये है कि आप देखो कि आप सुबह से शाम तक क्या इस्तेमाल कर रहे हो। आप जिस कंपनी का सिम कार्ड चला रहे हो, जिस कंपनी की बाइक चला रहे हो या जिस कंपनी का बिस्किट खा रहे हो—अगर वो चीजें आपको और सबको पसंद आ रही हैं, तो मतलब वो कंपनी अच्छा काम कर रही है। जो कंपनी मार्केट में दिखती है, वही टिकती है। 2. कंपनी का काम समझो। अगर आपको समझ ही नहीं आ रहा कि कंपनी पैसा कैसे कमाती है, तो उसमें कभी पैसा मत लगाओ। मान लो कोई ऐसी कंपनी है जो ऐसी मशीन बनाती है जिसका नाम आपने कभी सुना ही नहीं, तो उससे दूर रहो। हमेशा उसी कंपनी में हाथ डालो जिसका बिजनेस आपको समझ आता हो। 3. कर्ज वाली कंपनी से दूर रहो। जैसे हम अपनी असल जिंदगी में कर्ज (Loan) से डरते हैं, वैसे ही कंपनियों के लिए भी कर्ज एक बड़ी बीमारी है। शेयर खरीदने से पहले गूगल पर चेक करो कि उस कंपनी पर कितना उधार है। अगर कंपनी पर अपनी कमाई से ज्यादा कर्ज है, तो समझ जाओ कि वो कभी भी डूब सकती है। बिना कर्ज वाली या कम कर्ज वाली कंपनी हमेशा सुरक्षित होती है। 4. मालिक को अपनी कंपनी पर कितना भरोसा है? एक बहुत जरूरी बात—जिस कंपनी को आप खरीद रहे हो, उसके मालिक (Promoters) के पास खुद कितने शेयर हैं? अगर मालिक खुद अपने शेयर बेचकर भाग रहा है, तो समझो दाल में कुछ काला है। अगर मालिक के पास 50% से ज्यादा शेयर हैं, तो इसका मतलब है कि उसे अपनी कंपनी पर पूरा भरोसा है। 5. कंपनी हर साल कितना कमा रही है? शेयर मार्केट में सिर्फ वही शेयर ऊपर जाता है जिसकी कमाई (Profit) बढ़ती है। पिछले 3-4 सालों का रिकॉर्ड देखो। अगर कंपनी का मुनाफा हर साल बढ़ रहा है, तो आज नहीं तो कल उसका शेयर ऊपर जाएगा ही जाएगा। 6. लालच में मत आओ (सस्ते शेयर के पीछे मत भागो) नए लोग अक्सर 1 रुपये या 2 रुपये वाले शेयर (Penny Stocks) ढूंढते हैं कि ये कल को 100 रुपये हो जाएगा। भाई, कचरा कितना भी सस्ता हो, वो रहता कचरा ही है। उससे अच्छा है कि किसी अच्छी और बड़ी कंपनी का एक ही शेयर लो, वो आपको ज्यादा फायदा देगा। मेरी सलाह: शेयर खरीदना कोई रातों-रात अमीर बनने की स्कीम नहीं है। अच्छी कंपनी चुनो और उसे समय दो। जैसे एक छोटा पौधा धीरे-धीरे बड़ा पेड़ बनता है, वैसे ही आपका पैसा भी धीरे-धीरे बढ़ेगा। बस अपनी रिसर्च पूरी रखो और किसी की बातों में आकर अपना मेहनत का पैसा मत लगाओ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें