मार्केट का ट्रेंड कैसे पहचानें? आज ही सीखें यह जरूरी तरीका ( Hindi me )
ट्रेडिंग शुरू करने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि मार्केट आज किस तरफ जा रहा है। अगर आप गलत दिशा में ट्रेड लेंगे तो लॉस होना तय है। मार्केट तीन तरह से चलता है और इसे पहचानना बहुत आसान है। 1. अपट्रेंड (Uptrend). जब मार्केट लगातार ऊपर की तरफ जाता है, तो उसे अपट्रेंड कहते हैं। इसमें मार्केट हर बार अपने पिछले ऊँचे लेवल (High) को पार कर जाता है। अगर आप चार्ट देख रहे हैं और मार्केट पिछले हाई को तोड़कर ऊपर निकल रहा है, तो आपको सिर्फ खरीदने (buy) का मौका ढूंढना चाहिए। 2. डाउनट्रेंड (Downtrend). जब मार्केट लगातार नीचे की तरफ गिरता है, तो उसे डाउनट्रेंड कहते हैं। इसमें मार्केट अपने पिछले निचले लेवल (Low) को तोड़कर और नीचे चला जाता है। अगर चार्ट पर कैंडल्स नीचे की तरफ गिर रही हैं और पिछला लो टूट रहा है, तो समझ जाइये कि सेलर्स हेवी हैं। ऐसे में 'Call' लेना नुकसान हो सकता है। 3. साइडवेज (Sideways). कई बार मार्केट न ऊपर जाता है और न ही नीचे। वह एक ही रेंज में घूमता रहता है। ऐसे मार्केट में ट्रेड लेने से बचना चाहिए क्योंकि यहाँ मार्केट कहीं नहीं जाता और आपके ऑप्शंस का प्रीमियम गलता रहता है। जब तक मार्केट अपनी रेंज को तोड़कर ऊपर या नीचे न निकले, तब तक शांति से बैठना ही बेहतर है। ट्रेंड पहचानने का तरीका . अपना चार्ट खोलें और देखें कि पिछली 5-10 कैंडल्स किस तरफ जा रही हैं। • अगर कैंडल्स हर बार नया हाई बना रही हैं, तो मार्केट बुलिश है। • अगर कैंडल्स हर बार नया लो बना रही हैं, तो मार्केट बेयरिश है। • अगर कैंडल्स एक ही लेवल के बीच अटकी हैं, तो मार्केट साइडवेज है। जरूरी बात: ट्रेड हमेशा ट्रेंड के साथ ही लेना चाहिए। अगर मार्केट नीचे गिर रहा है तो ऊपर की उम्मीद में पैसे न लगाएं। अपना स्टॉप लॉस हमेशा छोटा रखें ताकि अगर मार्केट पलट भी जाए तो आपका बड़ा नुकसान न हो। अगर आपको यह जानकारी काम की लगी तो कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें