Nifty 50 & Bitcoin (Demo) Analysis: मंडे का लाइव मार्केट और मेरी डायरी के लेवल्स!
राम-राम भाइयों, Shyam Trader के ब्लॉग पर आप सभी नए दोस्तों का स्वागत है! आज मंडे है और जैसा कि मैंने कल अपनी डायरी में लेवल्स सेट किए थे, आज हम उन्हें लाइव मार्केट में टेस्ट कर रहे हैं। मार्केट खुलते ही हलचल तेज़ है, और यही समय है अपने अनुशासन (Discipline) को आज़माने का। आज का मेरा ट्रेडिंग प्लान: 1. Chart Selection: मैं अभी Bitcoin (Demo Account) पर प्रैक्टिस कर रहा हूँ ताकि रिस्क फ्री होकर कैंडलस्टिक पैटर्न को समझ सकूँ।
भाईयों, मार्केट का खेल देखो! जहाँ एक तरफ Bitcoin (डेमो स्क्रीनशॉट) मज़बूती से ऊपर की तरफ भाग रहा है, वहीं दूसरी तरफ आज सुबह Nifty (असली चार्ट) बुरी तरह नीचे गिरा है। यही ट्रेडिंग है—हर मार्केट अलग चलता है! इसीलिए कहता हूँ, आँख बंद कर के पैसा मत लगाओ, पहले सीखो कि कौन सा चार्ट क्या बोल रहा है।".
2. Nifty Analysis: निफ्टी के जो लेवल्स मैंने अपनी डायरी में लिखे थे (सपोर्ट और रेजिस्टेंस), मार्केट उसी के आसपास रिएक्ट कर रहा है। 3. आज मेरा मकसद प्रॉफिट कमाना नहीं, बल्कि यह देखना है कि मेरे लेवल्स कितने % सही बैठते हैं। भाइयों के लिए टिप: ट्रेडिंग जुआ नहीं है, यह एक गणित (Mathematics) है। अगर आप चार्ट को पढ़ना सीख गए, तो मार्केट आपका दोस्त बन जाएगा। जो भी भाई नए जुड़े हैं, साथ मिलकर सीखेंगे! आपका अपना भाई। shyam trader ♥️ #Nifty50 #TradingStrategy #LiveMarket #ShyamTrader #LearningPhase


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें