क्या सच में ट्रेडिंग से करियर बन सकता है? 🤔📈
17 की उम्र और ये चार्ट्स का पागलपन! 📈🔥. अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं कि भाई तू इस उम्र में इतना सीरियस क्यों रहता है? अभी तो घूमने-फिरने और मज़े करने के दिन हैं, ये क्या दिन भर लाल-हरी कैंडल्स और ग्राफ में खोया रहता है? पर सच बताऊं? जब एक बार आपको मार्केट की समझ आने लगती है, तो बाहर की सारी मस्ती फीकी लगने लगती है। लोग सोचते हैं ट्रेडिंग जुआ है, पर मेरे लिए ये खुद को साबित करने का रास्ता है। आज इस चैलेंज का Day 27 है... हालात चाहे जैसे भी हों, मन हो या न हो, पर काम रुकना नहीं चाहिए। ट्रेडिंग ने मुझे एक ही बात सिखाई है—कि मार्केट आपकी भावनाओं की कदर नहीं करता, वो सिर्फ़ आपके 'Discipline' को देखता है। अगर आप मुश्किल समय में टिके रह सकते हो, तो ही आप बड़े प्रॉफिट के हकदार हो। . 17 साल की उम्र में शायद मेरे दोस्त ये सोच रहे होंगे कि कल कौन सी फिल्म देखनी है, पर मेरे दिमाग में ये चलता है कि मेरा अगला ट्रेड कैसा होगा और मैं अपनी गलतियों से क्या सीखूँगा। मुझे कोई बहुत बड़ा बंगला या गाड़ी अभी नहीं चाहिए, मुझे बस वो 'स्किल' चाहिए जो मुझे लाइफ भर काम आए। एक बात जो मैंने सीखी: मार्केट में पैसा कमाना आसान है, पर उस पैसे को बचाए रखना और अपने रिस्क को कंट्रोल करना सबसे मुश्किल काम है। मैं आज भी वही 100 रुपये के रिस्क के साथ सीख रहा हूँ, क्योंकि मुझे पता है कि जो छोटे अमाउंट को मैनेज नहीं कर सकता, वो करोड़ों को क्या संभालेगा। भले ही आज मेरे पास सिर्फ ये एक मोबाइल है और थोड़ा सा डेटा, पर इरादे एकदम साफ़ हैं। लोग आज मजाक उड़ाते हैं उड़ाने दो, क्योंकि जिस दिन चार्ट्स की ये मेहनत रंग लाएगी, उस दिन जवाब देने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। बस लगे रहना है, क्योंकि रुकना तो हमने सीखा ही नहीं। 🤜🤛🚀. आपका भाई shyam trader ♥️

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें