ट्रेडिंग की ABCD: बुल, बियर, सपोर्ट और रेजिस्टेंस क्या है? In hindi
1. बुल मार्केट (Bull Market). 👇 जब ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा हो और सबको लग रहा हो कि और ऊपर जाएगा, तो उसे बुल मार्केट कहते हैं। समझो कि मार्केट अभी बहुत पावर में है। 2. बियर मार्केट (Bear Market). 👇. जब ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा हो और हर कोई अपना पैसा निकाल रहा हो, तो उसे बियर मार्केट कहते हैं। यानी मार्केट अभी पूरा गिरा हुआ है। 3.सपोर्ट (Support). 👇. ग्राफ गिरते-गिरते एक ऐसी लाइन पर आकर रुक जाता है जहाँ से वो और नीचे नहीं जाता और वहीं से वापस ऊपर की तरफ मुड़ जाता है। इसे सपोर्ट कहते हैं। जैसे फर्श पर कोई चीज़ गिरकर वापस उछलती है। 4. रेसिस्टेंस (Resistance). 👇. ग्राफ ऊपर जाते-जाते एक ऐसी जगह जाकर अटक जाता है जहाँ से वो और ऊपर नहीं बढ़ पाता और वहां से वापस नीचे आने लगता है। इसे रेसिस्टेंस कहते हैं। जैसे छत से कोई चीज़ टकराकर वापस आती है। 5. पोर्टफोलियो (Portfolio)👇. आपने जो-जो शेयर या कॉइन लेकर रखे हैं, उन सबकी जो लिस्ट होती है उसे पोर्टफोलियो कहते हैं। जैसे आपके स्कूल का बैग, जिसमें आपकी सारी किताबें और कॉपी रखी होती हैं। आज की टिप: कल रिजल्ट चाहे जो भी हो, ये 5 चीजें आपको हमेशा काम आएँगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें