Option Trading में Call और Put कब खरीदें? (लॉस से बचने का असली तरीका)
1.Call (CE) कब लें: जब मार्केट किसी मजबूत सपोर्ट से टकराकर हरी कैंडल (Hammer या Bullish Engulfing) बनाए। 2. Put (PE) कब लें: जब मार्केट रेजिस्टेंस पर जाकर लाल कैंडल (Shooting Star) बनाए। 3.सबसे बड़ी गलती: लोग बीच मार्केट में घुस जाते हैं। हमेशा 'Retest' का इंतज़ार करें। 4. रिस्क मैनेजमेंट: सिर्फ 100 रुपये का स्टॉप लॉस रखें (जैसा श्याम भाई की डायरी में है)। ट्रेडिंग के 3 जरूरी नियम (मेरी डायरी से): 1. सही प्रीमियम चुनो (ज्यादा लालच मत करो): ट्रेडिंग में सबसे बड़ी गलती है बहुत सस्ता प्रीमियम लेना। लोग ₹5-₹10 वाला कॉल या पुट खरीद लेते हैं और सोचते हैं कि वो ₹100 का हो जाएगा। भाई, मार्केट कितना भी ऊपर चला जाए, वो सस्ता वाला नहीं बढ़ेगा। हमेशा ऐसा प्रीमियम लो जो मार्केट के पास हो (ATM/ITM), तभी पैसा बनेगा। 2. स्टॉप लॉस कहाँ रखें? अंदाज़े से ट्रेडिंग जुआ है। अगर आपने कोई कैंडल देखकर ट्रेड लिया है, तो उस कैंडल के नीचे अपना स्टॉप लॉस लगा दो। अगर मार्केट वहां से पलटता है, तो चुपचाप बाहर निकल जाओ। अपना नुकसान हमेशा ₹100 के अंदर ही रखो ताकि अगले ट्रेड के लिए पैसा बचा रहे। 3. मार्केट के जाल में मत फँसो: सुबह-सुबह मार्केट बहुत तेज़ भागता है, वहां मत कूदो। शांति से इंतज़ार करो कि मार्केट क्या कर रहा है। जब चार्ट पर 'Zigzag' (ऊपर-नीचे) पैटर्न बने और फिर वो एक तरफ को टूटे, तभी एंट्री मारो। बीच में घुसोगे तो मार्केट आपका स्टॉप लॉस खा जाएगा। Agar aapko mere likhe hue point ache lage to comment me batao next kya samjhoge
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें